Toyota Urban Cruiser Hyryder Waiting period मार्केट में सबसे अधिक डिमांड Toyota Urban Cruiser Hyryder के सीएनजी वेरिएंट की है।इसके सीएनजी वेरिएंट की माइलेज 26.6km/kg से अधिक ही है। जिसके कारण इसका वेटिंग पीरियड अधिक है। Toyota Urban Cruiser Hyryder की कीमत भारतीय बाजार में 10.86 लाख रुपये एक्स शोरुम से शुरू होती है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Toyota Urban Cruiser Hyryder की डिमांड भारतीय बाजार में इस समय काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। ये कार मारुति ग्रैंड विटारा के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। ये टोयोटा की हाइब्रिड एसयूवी है। बढ़ती डिमांड के कारण इस कार का वेटिंग पीरियड काफी हाई है। मार्केट में सबसे अधिक डिमांड इसके सीएनजी वेरिएंट पर है।

सीएनजी वेरिएंट की माइलेज

इसके सीएनजी वेरिएंट की माइलेज 26.6km/kg से अधिक ही है। जिसके कारण इसका वेटिंग पीरियड अधिक है। क्या आप भी इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको इस खबर के माध्यम से Toyota Urban Cruiser Hyryder के वेटिंग पीरियड के बारे में बताने जा रहे हैं।

Toyota Urban Cruiser Hyryder  सीएनजी वेटिंग पीरियड

सबसे पहले आपको Toyota Urban Cruiser Hyryder  सीएनजी के वेटिंग पीरियड के बारे में बताते है। दिसंबर 2023 में इसकी बुकिंग के बाद से आपको 14 से 15 महीने तक का इंतजार करना होगा।