शाओमी स्मार्टफोन भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आते हैं। इसी कड़ी में भारतीय मार्केट में एक नए स्मार्टफोन की एंट्री होने जा रही है। जी हां हम यहां Redmi 13C की बात कर रहे हैं। इस स्मार्टफोन को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। रेडमी का यह फोन इसी साल लॉन्च होने जा रहा है। फोन दिसंबर में लॉन्च हो रहा है।

शाओमी स्मार्टफोन भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आते हैं। इसी कड़ी में भारतीय मार्केट में एक नए स्मार्टफोन की एंट्री होने जा रही है।

जी हां, हम यहां Redmi 13C की बात कर रहे हैं। इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट को लेकर आधिकारिक जानकारियां सामने आ चुकी हैं। फोन भारत में 6 दिसंबर को लॉन्च हो रहा है।

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है फोन

Redmi 13C की एंट्री भारत में Redmi 12C के सक्सेसर के रूप में होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi 13C का इंडियन वेरिएंट ग्लोबल वेरिएंट के जैसा ही हो सकता है। मालूम हो कि इस फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है।

किन खूबियों के साथ होगी Redmi 13C की एंट्री

दरअसल, Redmi 13C की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की ओर से एक टीजर जारी किया गया है। यह टीजर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि Redmi 13C के चिपसेट से लेकर कैमरा डिटेल्स ग्लोबल वेरिएंट जैसे होंगे-