Mahindra Thar नवंबर 2023 में इस कार की बुकिंग 76 यूनिट्स तक पहुंच गई। जिसके कारण इस कार का वेटिंग पीरियड अधिक बढ़ गया है। इसकी डिलीवरी लगभग साल 2025 तक हो जाएगी।ये कार ऑफ रोडिंग के लिए काफी अधिक जानी जाती है। जिसके कारण इसकी डिमांड काफी अधिक है।थार का वेटिंग पीरियड इसके वेरिएंट पर भी निर्भर करता है।

भारतीय बाजार में एसयूवी की डिमांड काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। ऐसे में मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी में थार भी है। इसका क्रेज लोगों में काफी अधिक है।सबसे अधिक युवाओं में इसकी डिमांड रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, नवंबर 2023 में इस कार की बुकिंग 76 यूनिट्स तक पहुंच गई। जिसके कारण इस कार का वेटिंग पीरियड अधिक बढ़ गया है। इसकी डिलीवरी लगभग साल 2025 तक हो जाएगी। अगर आंकड़ों के अनुसार देखें तो हर महीने लगभग 10 हजार बुकिंग मिल रही है।

50 हजार यूनिट्स बना रही है

वाहन निर्माता कंपनी डिमांड को पूरा करने और वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए लगभग 50 हजार यूनिट्स बना रही है। ये कार ऑफ रोडिंग के लिए काफी अधिक जानी जाती है। जिसके कारण इसकी डिमांड काफी अधिक है। इसको सबसे अधिक पसंद करने के पीछे का कारण ये पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में आती है।