Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी eVX को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसे Auto Expo 2023 में प्रदर्शित किया गया था और अक्टूबर में जापान मोबिलिटी शो में लगभग प्रोडक्शन-रेडी अवतार में दिखाया गया था। आइए इसके बारे में जान लेते हैं। भारत में इस टेस्टिंग म्यूल को बड़े पैमाने पर टेप किया गया है।

Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी eVX को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसे गुरुग्राम की सड़कों पर स्पॉट किया गया। भारी कैमोफ्लैग के साथ टेस्ट की जा रही ये इलेक्ट्रिक कार अपने कॉन्सेप्ट वर्जन की तरह ही नजर आई है।

पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नजर 

इसे Auto Expo 2023 में प्रदर्शित किया गया था और अक्टूबर में जापान मोबिलिटी शो में लगभग प्रोडक्शन-रेडी अवतार में दिखाया गया था। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

भारत में इस टेस्टिंग म्यूल को बड़े पैमाने पर टेप किया गया है। इसके अलावा जापानी निर्माता ने यह सुनिश्चित किया है कि यह पहले प्रदर्शित कॉन्सेप्ट में किए गए किसी भी कॉस्मेटिक बदलाव को प्रकट नहीं करता है। MSIL ने पहले खुलासा किया था कि वह 2025 में मॉडल लॉन्च करेगी।