समस्त देश भर की भांति रोहा, चापरमुख में रोशनी,भाईचारे का त्यौहार दिपोत्सव हर्षोल्लास के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

              दिपोत्सव‌ उपलक्ष्य में आज श्रद्धालुओं द्वारा सांय को द्वीप पूजन करने के साथ ही घर के बाहर केले के पेड में द्वीप प्रज्वलन करने के साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा लग्न अनुसार लक्ष्मी पुजन कर समस्त क्षेत्र मां लक्ष्मी की जयकारों से भक्तिमय बना दिया।

   साथ ही दिपोत्सव के उपलक्ष में रोहा,चापरमुख के घरों सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगाई गयी रंग बिरंगी टिमटिमाती लाईटों और द्वीपों की रोशनी से समस्त क्षेत्र जगमगा उठा।साथ ही समस्त क्षेत्र आतिशबाजी के गडगडाहट से गुंजायमान हो गया।

   दुसरी दिपोत्सव के उपलक्ष में चापरमुख गुरुद्वारा माताजी को भी रंगबिरंगी टिमटिमाति लाईटों से दुल्हन की तरह सजाया गया।

   साथ ही दिपोत्सव के उपलक्ष में छोटे बड़ों के पैर छोकर आशिर्वाद लेने के साथ ही सगे सम्बंधी, दोस्त एक दुसरे को दिपोत्सव की शुभकामनाएं देने के साथ ही परम्पिता परमेश्वर से सभी के जीवन में शुख शांति की कामना की।