Android 14 based One UI 6 सैमसंग ने अपने यूजर्स के लिए Android 14 अपडेट (One UI 6) 30 अक्टूबर को ही लॉन्च कर दिया था। हालांकि कंपनी ने शुरुआती फेज में अपने फ्लैगशिप डिवाइस (Galaxy S23 S23+और S23 Ultra) के लिए ही इस अपडेट को पेश किया है।वबंर के शुरुआती हफ्ते में कंपनी ने इस लिस्ट को अपडेट कर दिया है।

सैमसंग ने अपने यूजर्स के लिए Android 14 अपडेट (One UI 6) 30 अक्टूबर को ही लॉन्च कर दिया था।

हालांकि, कंपनी ने शुरुआती फेज में अपने फ्लैगशिप डिवाइस (Galaxy S23, S23+और S23 Ultra) के लिए ही इस अपडेट को पेश किया है। इसी के साथ कंपनी अब एंड्रॉइड 14 अपडेट के लिए फोन की लिस्ट को अपडेट कर रही है।

One UI 6 की लिस्ट हुई अपडेट

नवबंर के शुरुआती हफ्ते में कंपनी ने इस लिस्ट को अपडेट कर दिया है। जहां पहले Galaxy S23, S23+और S23 Ultraके लिए One UI 6 अपडेट को यूरोप में पेश किया गया था, वहीं अब यह अपडेट यूके, कोरिया और दूसरे देशों के लिए पेश कर दिया गया है। हालांकि, इस लिस्ट में अभी तक अमेरिका का नाम शामिल नहीं किया गया है।

  • Galaxy S23 के लिए Android 14 अपडेट (One UI 6) यूरोप, यूके, कोरिया और दूसरे देशों में मौजूद है।
  • Galaxy S23+ के लिए Android 14 अपडेट (One UI 6) यूरोप, यूके, कोरिया और दूसरे देशों में मौजूद है।
  • Galaxy S23 Ultra के लिए Android 14 अपडेट (One UI 6) यूरोप, यूके, कोरिया और दूसरे देशों में मौजूद है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस महीने नवंबर में Galaxy Z Flip 5, Galaxy S22 series, Galaxy Z Fold 5 और दूसरे डिवाइस के लिए एंड्रॉइड 14 अपडेट को पेश किया जा सकता है। यह अपडेट अगले साल मार्च- अप्रैल तक सभी डिवाइस के लिए पेश किया जा सकता है।