नई MT-09 पहले से ज्यादा आक्रामक और तेज दिखती है। इसकी हेडलैंप यूनिट काफी स्लीक है और इसमें 2 एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप स्ट्रिप्स दिए गए हैं। 2024 Yamaha MT-09 में एक मस्कुलर फ्यूल टैंक है जबकि टेल सेक्शन काफी फ्रेस और मजबूत है। फीचर्स की बात करें तो 2024 MT-09 में अब एक नया 5-इंच फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

Yamaha Motor Company ने अपडेटेड MT-09 की पहली झलक पेश की है। इसे EICMA 2023 में पेश किया जाएगा, जो 7 नवंबर से मिलान में आयोजित होने वाला है। जानकारी के मुताबिक 2024 Yamaha MT-09 को 2024 के स्प्रिंग सीजन में ग्लोबली लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसे भारत में लॉन्च करने को लेकर कोई टाइमलाइन नहीं घोषित की है। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

डिजाइन

नई MT-09 पहले से ज्यादा आक्रामक और तेज दिखती है। इसकी हेडलैंप यूनिट काफी स्लीक है और इसमें 2 एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप स्ट्रिप्स दिए गए हैं। 2024 Yamaha MT-09 में एक मस्कुलर फ्यूल टैंक है, जबकि टेल सेक्शन काफी फ्रेस और मजबूत है। एलईडी टर्न इंडिकेटर्स अब सेल्फ कैंसिलेशन फंक्शनलिटी के साथ आते हैं। इसे भारतीय बाजार में आते-आते समय लग सकता है।