New-generation BMW X2 को पेश कर दिया गया है। नई BMW X2 को ऐसी स्टाइल दी गई है जो इसे इसके पिछले संस्करण से काफी अलग बनाती है। नई BMW X2 में एक कूप जैसी छत है। सीधा फ्रंट प्रोफाइल फ्लेयर्ड व्हील आर्च और मस्कुलर रियर प्रोफाइल क्रॉसओवर को अपने पूर्ववर्ती की तुलना में मजबूत और बोल्ड लुक देती है।

BMW पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी X2 क्रॉसओवर को टीज कर रही है। कंपनी ने अब अपनी इस कार को पेश कर दिया है। नई पीढ़ी की BMW X2 नई स्टाइलिंग, दो पावरट्रेन विकल्पों और नई तकनीकों की एक विस्तृत सीरीज के साथ आती है। इस महीने के अंत में टोक्यो में आगामी जापान मोबिलिटी शो में सार्वजनिक शुरुआत के लिए निर्धारित, X2 अन्य वैश्विक बाजारों में लॉन्च होने के बाद भारत में आ सकती है।

नई BMW X2 में क्या नया?

नई BMW X2 को ऐसी स्टाइल दी गई है, जो इसे इसके पिछले संस्करण से काफी अलग बनाती है। नई X2 में एक कूप जैसी छत है। सीधा फ्रंट प्रोफाइल, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और मस्कुलर रियर प्रोफाइल क्रॉसओवर को अपने पूर्ववर्ती की तुलना में मजबूत और बोल्ड लुक देती है।

ये कार अपडेटेड एलईडी हेडलैंप और टेललाइट्स के साथ भी आती है। साथ ही इसमें वैकल्पिक इल्युमिनेटेड किडनी ग्रिल भी एक अन्य डिजाइन एलीमेंट है, जो X2 को X1 से अलग करता है। नई X2 वैकल्पिक 21-इंच पहियों के साथ आने वाली ऑटोमेकर की पहली कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर है।