Top Selling Cars in September 2023 अपने इस लेख में हम आपके लिए सितंबर 2023 में बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। मारुति सुजुकी ने सितंबर में भारतीय कार बाजार पर अपनी बादशाहत जारी रखी और बलेनो ने सबसे ज्यादा बिक्री की है। बलेनो के बाद दूसरे स्थान पर Maruti Wagon R रही। आइए पूरी रिपोर्ट के बारे में जान लेते हैं।

भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में आम तौर पर सितंबर के आसपास उछाल देखा जाना शुरू हो जाता है। इस साल भी त्योहारी सीजन में ऐसी ही उम्मीदे हैं। देश की ऑटो मार्केट में कई नए वाहन लॉन्च के लिए भी तैयार हैं। अपने इस लेख में हम आपके लिए सितंबर 2023 में बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

Maruti Baleno

मारुति सुजुकी ने सितंबर में भारतीय कार बाजार पर अपनी बादशाहत जारी रखी और बलेनो ने सबसे ज्यादा बिक्री की है। इस प्रीमियम हैचबैक ने इस साल सितंबर में 18,417 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जिसके परिणामस्वरूप साल-दर-साल 5% की गिरावट आई है। पिछले साल इसी अवधि में मारुति ने बलेनो की 19,369 यूनिट बिकी थीं।

Maruti Wagon R

बिक्री के मामले में बलेनो के बाद दूसरे स्थान पर Maruti Wagon R रही। कंपनी ने सितंबर 2023 में इसकी कुल 16,250 यूनिट सेल की हैं। हालांकि, टॉल-बॉय हैच में साल-दर-साल 19% की गिरावट दर्ज की गई है, क्योंकि इंडो-जापानी कार निर्माता ने पिछले साल सितंबर में वैगनआर की 20,078 यूनिट बेची थीं।