Android 14 Based Funtouch OS 14 Update अगर आप भी वीवो स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और एंड्रॉइड 14 बेस्ड लेटेस्ट अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो खुश हो जाइए। वीवो ने एक नया अपडेट शेयर किया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एंड्रॉइड 14 बेस्ड सॉफ्टवेयर अपडेट Funtouch OS 14 के बीटा वर्जन रोलआउट की जानकारी दी है।

अगर आप भी वीवो स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और एंड्रॉइड 14 बेस्ड लेटेस्ट अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो खुश हो जाइए।

वीवो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट शेयर किया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एंड्रॉइड 14 बेस्ड सॉफ्टवेयर अपडेट Funtouch OS 14 के बीटा वर्जन रोलआउट की जानकारी दी है।

इन स्मार्टफोन को मिलेगा सबसे पहले नया अपडेट

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का बीटा वर्जन मिड अक्टूबर से ही रिलीज किया जा रहा है।

जी हां, मिड अक्टूबर में vivo X90 और vivo X90 Pro को लेटेस्ट अपडेट का बीटा वर्जन मिलेगा।

वीवो द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एंड्रॉइड 14 बेस्ड सॉफ्टवेयर अपडेट Funtouch OS 14 का बीटा वर्जन अगले साल मिड अप्रैल तक जारी किया जाएगा।

इन स्मार्टफोन की बारी आएगी सबसे आखिर में

एंड्रॉइड 14 बेस्ड सॉफ्टवेयर अपडेट Funtouch OS 14 का बीटा वर्जन अगले साल अप्रैल तक जारी किया जा रहा है।