२०२४ लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में किसको कितनी सीटें मिलेंगी? 

एनडीए गठबंधन क्लीन स्वीप करेगा या इण्डिया गठबंधन भी अच्छा करेगा? 

उत्तर प्रदेश में २०१९ के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो ५० सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वोट मिला दिए जाएं तो भी बीजेपी आगे है. चुनाव डॉट कॉम के मुताबिक लोकसभा की कुल ८० सीटों में से ५० लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत अच्छी हैं, ४ सीटें भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी हैं, ११ सीटें भारतीय जनता पार्टी के लिए औसत हैं, १० सीटें भारतीय जनता पार्टी के लिए खराब हैं। और ५ सीटें भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे खराब हैं।

यह गणना तीसरे उम्मीदवार के वोट और राजनीतिक पार्टी और समूहों के साथ उनके हालिया सहयोग पर निर्भर करती है, यह उम्मीदवार के वोट मार्जिन पर भी निर्भर करती है।