Hyundai Exter के टॉप वेरिएंट की कीमत 999990 रुपये है।अगर आप इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें इस कार का वेटिंग पीरियड वेरिएंट के हिसाब से अलग -अलग है। इस कार में आपको नौ कलर ऑप्शन मिलता है। वेटिंग पीरियड 50 हफ्तों से अधिक का चला गया है।ये वेटिंग पीरियड वेरिएंट के हिसाब से अलग -अलग है।

Hyundai Exter देश की सबसे पॉपुलर वाहन निर्माता कंपनी Hyundai ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी को मात्र 6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। लॉन्च के बाद से ही ये देश की सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार बन गई है। Hyundai Exter के टॉप वेरिएंट की कीमत 9,99,990 रुपये है। इस कार में कई दमदार फीचर्स भी मिलते हैं। इस कार की टक्कर टाटा पंच और सिट्रोन सी3 से है।

Hyundai Exter वेटिंग पीरियड

अगर आप इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें, इस कार का वेटिंग पीरियड वेरिएंट के हिसाब से अलग -अलग है। इस कार में आपको नौ कलर ऑप्शन मिलता है। वेटिंग पीरियड 50 हफ्तों से अधिक का चला गया है। वेटिंग पीरियड एंट्री-लेवल EX और EX(O) वेरीएंट्स के लिए है, वहीं टॉप-स्पेक SX(O) एएमटी और SX(O) कनेक्ट एएमटी पर 22 हफ्तों तक का है। आपको बता दें, ये वेटिंग पीरियड वेरिएंट के हिसाब से अलग -अलग है। एक बार आप नजदीकी डीलरशिप पर जाकर पता कर सकते हैं।

Hyundai Exter इंजन

इस कार में 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन 113.8 एनएम के मुकाबले 83 पीएस और सीएनजी के साथ उपयोग करने पर 95.2 एनएम के मुकाबले 69 पीएस की पावर जनरेट करता है। ये 27.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसके पेट्रोल -इंजन को 5 स्पीड MT और 5-स्पीड AMT दोनों ऑप्शन मिलेंगे, जबकि सीएनजी में केवल MT का ऑप्शन मिलेगा।

Hyundai Exter फीचर्स

इस कार में कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। डैशकैम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, आठ इंच की मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन ,र कॉस्मिक ब्लू शेड के साथ ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट, स्टारी नाइट, फियरी रेड, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ कॉस्मिक ब्लू रंग मिलता है।