पुणे: आज महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट का विस्तार हुआ है। इसमें संजय राठोड को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इसके बाद महाराष्ट्र का वातावरण गर्म नजर आ रहा है। चित्रा वाघ को तुरंत भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए और पूजा चव्हाण को न्याय दिलाने के लिए लड़ना चाहिए, सिर्फ ट्वीट करते नहीं बैठना चाहिए। ऐसी प्रतिक्रिया भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्षा तृप्ती देसाई ने दी है।

देसाई ने कहा कि पूजा चव्हाण मृत्यू मामले में महाविकास आघाडी सरकार में मंत्री पद गंवानेवाले संजय राठोड को फिर से कैबिनेट में लेना दुखद है। संजय राथोड आज पहली कतार में खड़े थे, उन्हें कैबिनेट में भी लिया गया, यह बहुत ही दुखद है। अगर पूजा चव्हाण को सही मामले में न्याय दिलाना है तो, सिर्फ ये न कहे कि राठोड को मंत्री पद देना दुखद है, बल्कि पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा में रहकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी कहना सही नहीं है क्योंकि आपकी पार्टी ने ही राठोड को मंत्री पद दिया है।