तमिलनाडु में मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन के निजी कोच में आग लग गई, शनिवार हुए हादसे में यूपी के 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 50 लोग बुरी तरह से झल गए, यूपी के 63 श्रद्धालु निजी कोच में यात्रा कर रहे थे. घटना के समय यह कोच पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस से जुड़ा हुआ था। यह कोच 17 अगस्त को लखनऊ से भारत गौरव एक्सप्रेस से जुड़कर दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों के लिए रवाना हुआ था, मदुरै कलेक्टर एमएस संगीता ने बताया कि कोच में सवार सभी श्रद्धालु यूपी के थे. इस कोच को दो दिन तक मदुरै में रुकना था. आज सुबह जब यात्रियों ने कॉफी बनाने के लिए स्टोव चालू किया तो सिलेंडर फट गया. अधिकारियों के मुताबिक आग सुबह करीब सवा पांच बजे लगी. जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी. इसके बाद 5.45 बजे फायर ब्रिगेड ने आग बुझाना शुरू किया. सुबह 7.15 बजे आग पर काबू पा लिया गया, सिर्फ प्राइवेट कोचों में आग लगी है. आग को अन्य डिब्बों तक फैलने से रोका गया. कोच में आग लगने का मुख्य कारण सिलेंडर थे, जो अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे, रेलवे के मुताबिक कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी से कोच बुक कर सकता है, लेकिन सिलेंडर ले जाना प्रतिबंधित है, हालांकि, यात्री सिलेंडर लेकर चढ़े, डीआरएम समेत रेलवे अधिकारी मौके पर पहुँच चुके थे, घायलों को मदुरै के सरकारी राजाजी कॉलेज में भर्ती कराया गया है, हादसे के दो वीडियो सामने आए हैं, जिसमें एक महिला और कुछ यात्री मदद के लिए चिल्ला रहे हैं. कुछ मिनट बाद उसकी आवाज बंद हो जाती है. रेलवे कर्मचारी आग बुझाने वाले यंत्र और पानी की व्यवस्था कर रहे थे लेकिन आग इतनी भयानक थी कि इसका कोई असर नहीं हुआ. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रेन हादसे पर दुख जताया है. मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये मुआवजा देने को कहा गया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
हिण्डोली क्षेत्र के सबसे बडे बांध गोठडा मे चली 1 इंच की चादर, मेघ मल्लाहार के बीच छलक रहे जिले के 16 बांध, दो बडे बांध अभी भी खाली
बून्दी। जिले मे पिछले 24 घंटे मे 7 एमएम बारिश दर्ज की गई है इसके साथ की जिले मे वर्षा का औसत 797...
સુરેન્દ્રનગર એસ.ઓ.જી પોલીસે ફરાર આરોપીને ઝડપી પાડ્યો
સુરેન્દ્રનગર એસ.ઓ.જી પોલીસે ફરાર આરોપીને ઝડપી પાડ્યો
Budget Session: संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन हंगामे के आसार, झारखंड मुद्दे पर विपक्ष करेगा हंगामा
Budget Session: संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन हंगामे के आसार, झारखंड मुद्दे पर विपक्ष करेगा हंगामा
દેવગઢબારિયા તાલુકા અને વિધાનસભા બેઠક 134 ના ધારાસભ્ય બચુભાઈ ખાબડ મંત્રી પદની શપથ લેવા ગાંધીનગર પહોંચશે,
દાહોદ જિલ્લાના દેવગઢબારિયા તાલુકા અને વિધાનસભા બેઠક 134 ના ધારાસભ્ય બચુભાઈ ખાબડ ને ગુજરાત સરકાર...
মেঘালয়ৰ বৰাপানীত অনুষ্ঠিত হৈ থকা RISING SUN WATER FESTIVAL 2022ত বৰ্ণাঢ্য কাৰ্যসূচী
মেঘালয়ৰ বৰাপানীত অনুষ্ঠিত হৈ থকা RISING SUN WATER FESTIVAL 2022ত বৰ্ণাঢ্য কাৰ্যসূচী