गुनौर : पन्ना जिले के गुनौर विधानसभा के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने हजारों बाइकों पर तिरंगा झंडा लेकर नगर की सड़कों पर निकले। भारत माता की जय जयकार और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से शहर गूंज उठा। गुनौर युवा मोर्चा के इस तिरंगा यात्रा में विधानसभा भर के कार्यकर्ता शामिल हुए।भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशु देव बुंदेला ने बताया कि भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पिछले साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मोर माटी मोर देश कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिला मुख्यालय में देशभक्ति गीतों के साथ बाइक रैली निकाली गई।

भाजपा जिला महामंत्री राजेश वर्मा ने ने कहा कि कहा कि तिरंगा देशवासियों की आन-बान और शान है, इसे हमें सदैव बरकरार रखना है। देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं। आजादी के पीछे असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान है, जिसे हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। आज देश समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। पूरे विश्व की नजर भारत की ओर है।

जिला महामंत्री राजेश वर्मा, गुनौर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र अवधिया, युवा मोर्चा महामंत्री शशांक वर्मा, युवा मोर्चा गुनौर मंडल अध्यक्ष आशु देव बुंदेला सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्तागण सम्मिलित रहे