गुनौर : देश भले ही आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। परंतु आजादी के 75 साल बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित नजर आ रहे हैं । गुनौर विधानसभा के ग्रामीण अंचलों के लोगों के लिए बिजली एक सपना बनकर रह गई है । यह बात गुनौर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता केसरी अहिरवार ने कही। उन्होंने सोमवार को मीडिया मे जारी एक बयान में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता का खून चूसने का काम कर रही है । क्योंकि गुनौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के शासन में आदिवासी ,दलित बस्तियों में मनमानी बिजली कटौती की जा रही है। इसके साथ ही कई ग्रामों में ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। मगर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायत के बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। जिससे कई ग्राम आज भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं । बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों में बिजली तो नहीं पहुंचाई जा रही बल्कि भारी-भरकम बिल जरूर पहुंचाए जा रहे हैं । जिससे आमजन की कमर टूट रही है । इसलिए अब समय आ गया है कि ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंके और ऐसी नई सरकार लाएं जो आमजन के लिए संवैधानिक नियमों के अनुसार मूलभूत सुविधा मुहैया करा सके । कांग्रेस नेता केसरी अहिरवार ने कहां की प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की जनता के लिए पांच भावी बड़ी योजनाओं की घोषणा की है जिसमें सबसे बड़ी राहत की योजना 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली हाफ का नारा देते हुए कांग्रेस सरकार बनने पर लागू करने का वादा किया है । उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए बताया कि अगर जल्द ही गुनौर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बिजली समस्या को दूर नहीं किया गया। तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरने के लिए विवश होगी। जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी ।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
গোৰেশ্বৰৰ নাওকাটাত শতাধিক আত্মসহায়ক গোটক চেক বিতৰণ বিটিআৰৰ ইএম ৰনেন্দ্ৰ নাৰ্জাৰীৰ
গোৰেশ্বৰৰ নাওকাটাত শতাধিক আত্মসহায়ক গোটক চেক বিতৰণ বিটিআৰৰ ইএম ৰনেন্দ্ৰ নাৰ্জাৰীৰ
Moto G85 5G के लिए फ्लिपकार्ट पर आज लाइव हो रही सेल, 5000mAh बैटरी और 32MP फ्रंट कैमरा जैसी खूबियां
मोटोरोला जी85 स्मार्टफोन के लिए आज दोपहर 12 बजे से दूसरी सेल लाइव हो रही है। स्मार्टफोन को बैंक...
અમદાવાદની ગોદરેજ ગાર્ડન સીટીમાં બાળકી સાથે છેડતીની ઘટના બની, જુઓ CCTV ફૂટેજ
અમદાવાદની ગોદરેજ ગાર્ડન સીટીમાં બાળકી સાથે છેડતીની ઘટના બની, જુઓ CCTV ફૂટેજ
शिक्षकों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उपखण्ड अधिकारी तालेड़ा को सौपा ज्ञापन
बूंदी
फ़रीद खान
शिक्षकों ने उपखंड अधिकारी तालेड़ा को राजस्थान सरकार के नाम 5 सूत्री मांग पत्र...