अरुण तिवारी बनाए गए बीजेपी के स्थानीय प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक,समर्थकों में खुशी को लहर

चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर आगामी चुनाव में जीत का समीकरण बनाने की कवायद में जुट गई है।इसी तारतम्य में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के निर्देशानुसार और जिला अध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया की सहमति,और एमपी के स्थानीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत की अनुशंसा पर जिले के सभी मंडलों में मंडल संयोजकों के दायित्व जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को दिए गए।

देवेंद्र नगर मंडल से कर्मठ और लगनशील शिक्षित कार्यकर्ता अरुण तिवारी को स्थानीय प्रकोष्ठ का मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है जिस पर उनके समर्थकों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की है वही अरुण तिवारी ने इस जिम्मेदारी पर सादगी भरे लहजे में पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पूरी लगन से इस जिम्मेदारी को निभाने की बात कही है