बालोतरा।

Sponsored

स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकण्डरी स्कूल बूंदी (राजस्थान)

प्रवेश प्रारंभ | लगातार 37 वर्षों से सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाली ज़िले की अग्रणी संस्था | कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक | संकाय : कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया को मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा द्वारा राजस्थान विधानसभा क्षेत्रों में व्यापारी सम्मेलन का प्रभारी बनाये जाने के बाद मंदिर में पूजा अर्चना कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने गुरुवार को क्षेत्र के होटलु स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश मे खुशहाली की कामना करते हुए मोदी सरकार के ओर विकास के नए आयाम स्थापित हो ऐसी प्रार्थना की।मंदिर महंत जनकपुरी ने बांठिया को नवीन दायित्व मिलने पर माला तिलक कर मंगल आशीर्वाद दिया।बांठिया ने अपने सम्बोधन में बताया कि प्रदेश भाजपा द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार के सेवा,विकास व सुशासन के नो साल पूरे होने पर प्रदेश भाजपा द्वारा पूरे राजस्थान में कार्यक्रम आयोजित होंगे।विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम के तहत व्यापारी सम्मलेन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन पर चर्चा,सयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित होंगे।बांठिया ने होटलु में आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापारी सम्मेलन में 200 विधानसभा में सुचारू रुप से कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उन्होंने ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल- सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण'' के रहे हैं।‌ राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा, आर्थिक सुदृढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई।आज़ादी के अमृतकाल'' में आज देश विकसित भारत के संकल्प के साथ पूर्ण आत्मविश्वास व उत्साह से उत्कर्ष के पथ पर अग्रसर है। भंवरलाल बागरेचा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान शकर देवासी,सूर्य प्रकाश,अरविंद, रमेश चौपड़ा, विशनसिंह राजपुरोहित, अर्जूनराम सहित अनेको गणमान्य लोग मौजूद थे।उसके बाद बांठिया ने असाड़ा,होटलु, टापरा,जागसा,क्षेत्रों का दौरा कर व्यापारियो से आग्रह कर बालोतरा के लघु उद्योग मंडल में आयोजित व्यापारी सम्मलेन में भाग लेने का आव्हान किया।

बांठिया ने 16 भाजपा जिलाध्यक्षों से वार्ता:-

बांठिया ने बीकानेर शहर,बीकानेर देहांत,

अजमेर शहर,अजमेर देहांत,भीलवाड़ा, नागौर शहर ,जोधपुर शहर,जोधपुर दक्षिण,जोधपुर

उत्तर,पाली,जालोर, सिरोही,बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर,नागौर देहात के भाजपा जिलाध्यक्षों से विधानसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन के आयोजन के लिए वार्ता की।बांठिया शुक्रवार को जोधपुर शहर,जोधपुर दक्षिण, जोधपुर देहात उतर के दौरे पर रहकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारी वर्ग के साथ चर्चा कर मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा करेंगे।उन्होंने ने बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु व व्यापारी सम्मेलन प्रभारी राजेश पंजाबी से वार्ता भी की।