नई दिल्ली,  मोदी सरकार अपने नौ साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है। इसी के तहत भाजपा लोगों के बीच जाकर इन नौ सालों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और उसके द्वारा चलाई गई लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बता रही है। इसी कड़ी में सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग से भेंट की।

नड्डा ने पूर्व सेना प्रमुख को दी केंद्र की उपलब्धियों की जानकारी

पूर्व सेना प्रमुख से मुलाकात के दौरान नड्डा ने उन्हें मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। इससे पहले, पूर्व सेना प्रमुख ने घर पहुंचने पर नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत किया।