बेंगलुरु (कर्नाटक),  प्रकाश राज ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बेंगलुरु के शांति नगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में वोट डाला।

वोट डालने के बाद प्रकाश राज ने कहा कि हमें सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ मतदान करना है। हमें कर्नाटक को सुंदर बनाने की जरूरत है।

वहीं इस दौरान कन्नड़ अभिनेता डाली धनंजय और उनके परिवार ने भी अरसीकेरे के कालेनहल्ली गांव में अपना वोट डाला।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि आएं, मतदान करें और अच्छे लोकतंत्र के लिए एक अच्छा नेता चुनें। मैंने भी मतदान किया। हमें लोकतंत्र में भाग लेना चाहिए।

अमूल्या और उनके पति ने बेंगलुरु के RR नगर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। गणेश, उनकी पत्नी और अभिनेता रमेश अरविंद अपना वोट डालने के लिए RR नगर, बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे थे।

अभिनेता ऋषभ शेट्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपना वोट डालने के लिए उडुपी के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

अभिनेता उपेंद्र राव ने बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए अपना वोट डाला।

बता दें कि आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है जो शाम 6 बजे तक चलेंगे। इस दौरान कई अभिनेताओं ने वोट डाला।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक 7.83 फीसदी मतदान हो चुका है।

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें 2,615 उम्मीदवार मैदान में हैं।